play bazz on google news

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Latest News

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के खाली चल रहे पदों पर अब बेरोजगार अभ्यर्थियों को गेस्ट फैकेल्टी के रूप में लगाया जाएगा। इससे पहले इन पदों पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को लगाने के आदेश जारी हुए थे। लेकिन सेवानिवृत्त शिक्षकों के इसमें रूचि नहीं लेने के कारण शिक्षा विभाग को विद्या संबल योजना (Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022) में बदलाव करना पड़ा है।

-------ads------

अब B.ed और रीट की पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान की 64781 स्कूलों में लगभग 93147 शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इन पर अब गेस्ट फैकेल्टी के रूप में शिक्षक लगाए जाएंगे।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 में व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक, अध्यापक लेवल प्रथम और द्वितीय, पीटीआई एवं प्रयोगशाला सहायक के पद शामिल हैं। वहीं सरकार द्वारा 60260 पदों पर स्थाई शिक्षक भर्ती प्रस्तावित है।

-------ads------

Rajasthan Vidya Sambal Yojana में अभ्यर्थियों को प्रति घंटा मानदेय दिया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी 2 नवंबर से 7 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्रों की जांच विद्यालयवार प्रकाशित किए गए रिक्त पदों के लिए पद एवं विषयवार वरीयता सूची का प्रकाशन संबंधित प्राचार्य एवं पीईईओ करेंगे।

How to Apply Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022

आवेदन का प्रारूप जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी इसे एक अच्छी क्वालिटी के कागज पर प्रिंट करके इसमें पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और अपने सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स को सलंगन कर विभाग स्कूल समय में संबंधित स्कूल में प्रिंसिपल या पीईईओ को आवेदन देना होगा। अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए खुद उपस्थित होगा।

Rajasthan विद्या संबल योजना 2022 किन पदों पर शिक्षक लगेंगे

राजस्थान विद्या संबल योजना 2022 के तहत व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक, अध्यापक, लेवल प्रथम और द्वितीय, प्रयोगशाला सहायक और शारीरिक शिक्षकों के पदों पर लगाए जाएंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी और अधिक विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan विद्या संबल योजना 2022 Required Documents

राजस्थान विद्या संबल योजना 2022 के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स नीचे दिए गए हैं।

  • आवेदक के सभी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र।
  • अभी तक का आधार कार्ड या पहचान पत्र।
  • मूल निवास प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र।
  • अनुभव संबंधी प्रमाण पत्र।
  • राष्ट्रीय या राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र।
  • विकलांग प्रमाण पत्र।
  • शिक्षा क्षेत्र संबंधी अन्य कोई प्रमाण पत्र।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top